नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में शनिवार को आज का प्रहरी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन्न सिंह कुलसते ने गोरखपुर के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मणि को राष्ट्रीय गौरव सम्मान सेसम्मानित किया। श्री मणि को यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए मिला है।
कार्यक्रम में कला,स्वास्थ्य ,सामाजिक क्षेत्र ,शिक्षा आदि में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राजेश मणि ने कहा कि सम्मन ने बुज़ुर्गों व दीन दुखियों की सेवा करने की उनकी भावना को और मजबूत बनाया है। मेरे जैसे बहुत सहयोगी सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं लेकिन यह क्षेत्र बहुत बड़ा है अभी बहुत कुछ करने की ज़रूरत है।
राजेश मणि मानव सेवा संस्थान के निदेशक हैं। वे पिछले तीन दशक से मानव तस्करी की रोकथाम, बच्चों के अधिकार व शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के साथ साथ मानवाधिकार के लिए कार्य कर रहे हैं।
मानव सेवा संस्थान सेवा की अध्यक्ष आशा त्रिपाठी, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ,रंजना मणि ,आशीष दुबे, धर्मेंद्र सिंह ,रोहन सेन ,शम्भु शुक्ला ,शांति शुक्ला ,डॉक्टर आशुतोष शुक्ला आदि ने राजेश मणि को बधाई दी है।
