समाचार

राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का निधन

गोरखपुर। गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का आज सुबह निधन हो गया। बीमार होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

61 वर्षीय राजेश कुमार सिंह ने लगभग तीन दशक तक राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षक के रूप में योगदान दिया। भारतीय शासन एवं राजनीति के विशेषज्ञ के रूप में उनकी पहचान रही। वे विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री भी रहे।

प्रो राजेश कुमार सिंह के निधन की सूचना मिलने पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन की उपस्थिति में विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया।

Related posts