गोरखपुर। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप ने 22 अप्रैल को लचीली खेती परियोजना अन्तर्गत चयनित 18 ग्राम पंचायत में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ ग्रेश पब्लिक स्कूल करीम नगर निगर से किया गया। इसमें जलवायु परिवर्तन से होने वाली समस्याओं और चुनौतियो के बारे में चर्चा की गई। बच्चो को कलाकृतियो के माध्यम से भी जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधा लगाने,पानी की बचत करने, बिजली की खपत कम करने ,जल स्रोतो के संरक्षण,जैविक खाद, जैविक कीटनाशक के प्रयोग, बहुस्तरीय सब्जी की खेती को अपनाने के लिये प्रेरित किया गया। स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्य और प्रधान ने पौधे लगाए।
इस अवसर पर अध्यापक, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान एवं जीइएजी के कार्यकर्ता मनजीत सिंह,दयाराम साहनी, अंजू पांडेय, जाकिर अली, असलम खांन, निराला ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
