देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति और संयुक्त महा मोर्चा के संयोजन में बैतालपुर चीनी मिल को चलाने हेतु सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों का धरना देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में आज 233 वें दिन भी जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल देवरिया के अस्मिता की प्रतीक है। यही एकमात्र चीनी मिल है जिसके पास सर्वाधिक उपयुक्त भूमि क्षेत्र है। केवल मिल गेट क्षेत्र ही इतना अधिक है जिससे मिल को पूरी क्षमता से चलाया जा सकता है। इसी को आधार बनाकर बीते दिनों में पूर्ववर्ती सरकार ने अन्य मिल को बेचते समय इस मिल को नवीनीकरण करके चलाने हेतु अनुबंध करके विक्रय किया। हम इसी अनुबंध के शर्त पर किसान मिल को चलाने हेतु धरनारत हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने देवरिया जिले की सभा में चीनी मिल चलाने की चार-चार बार घोषणा कर चुके हैं पर वह अपने ही घोषणा को पूरा नहीं कर पाए हैं। हम उनसे आग्रह करते हैं कि तत्काल चीनी मिल चालू कर अपने वादे को पूरा करें। यदि चीनी मिल को नहीं चलाया गया तो किसान शीघ्र बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
धरने पर रामप्रकाश सिंह , विकास दुबे, विजय कुमार सिंह, दीपक, रामाश्रय ,संजीव शुक्ला, बरकत अली, मंजू चौहान ,राम इकबाल चौहान ,मुन्नीलाल, दिनेश राव, उग्रसेन सिंह ,तारकेश्वर पांडे ,हारून रशीद ,सुभाष पांडे ,अनिल कुमार, शंभू नाथ तिवारी ,असलम, राम केवल राजभर, श्रीकांत मुन्ना यादव, झारखंडी शुक्ला, अशोक मालवीय, मोहन प्रसाद, योगेंद्र सिंह यादव ,विशाल कुमार विशाल , वंश बहादुर सिंह ,रामलाल गुप्ता ,राम सकल राजभर, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
