समाचार

युवा चेतना समिति का 25वां स्वर्ण पदक सम्मान समारोह : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित किये गए

गोरखपुर। युवा चेतना समिति द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वां स्वर्ण पदक सम्मान समारोह तीन फरवरी को  सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में आयोजित किया गया जिसमें विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन .  युवा चेतना गीत से हुआ। समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह ने स्वागत संबोधन में संस्था की 25 वर्षों की रचनात्मक यात्रा, जनसेवा अभियानों और युवाओं के चतुर्दिक विकास के संकल्प के बारे में बताया।

कारीजरं में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल उपस्थित थे। प्रो. शिवशरण दास और डॉ. विमल कुमार मोदी ने अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर तथा शोभित मोहन दास, डॉ. ए. पी. गुप्ता और रीना त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया ।

समारोह में समिति की स्मृति-पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल  और अतिथियों द्वारा किया गया। इस मौके पर कवयित्री डॉ. अनीता अग्रवाल की पुस्तक का लोकार्पण हुआ।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति वे लोग हैं जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने युवा चेतना समिति को सामाजिक जागरण की सशक्त धारा बताते हुए इसके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण प्रगति के सोपान है। उन्होंने नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के लिये शहर के साहित्यकारों, रचनाकारों और खिलाड़ियों का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था ने वर्षों से सामाजिक चेतना, शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

विशिष्ट अतिथि अतुल सर्राफ ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करता है।

ये हुए सम्मानित 

समाज सेवा के लिए कर्मवीर सम्मान 2025 — राजेश सिंह दयाल (देवरिया)
रोजगार सृजन हेतु श्रमवीर सम्मान 2025 — आर. एन. सिंह, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज
सशक्त नारी शक्ति सम्मान 2025 — कौशल्या देवी
चिकित्सा क्षेत्र
डॉ. बिट्ठल दास मोदी सम्मान 2025 — डॉ. आर. एन. सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ
डॉ. कमलेश श्रीवास्तव (अरोड़ा) सम्मान 2025 — डॉ. स्मिता मोदी, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
साहित्य एवं शिक्षा
डॉ. अर्चना सिंह साहित्य शिखर सम्मान — डॉ. राम कठिन सिंह (मऊ)
डॉ. रामरक्षा पाण्डेय स्मृति सम्मान 2025 — डॉ. तेज प्रताप सिंह (देवरिया)
संस्कृति, कला और विधि
संगीत शिखर सम्मान 2025 — रामदरस, लोकगीत गायक
नाटक कला शिखर सम्मान 2025 — रवि शंकर खरे, वरिष्ठ रंगकर्मी
विधि व्यवसाय शिखर सम्मान — राजेश मोहन सरकार, वरिष्ठ अधिवक्ता
नारी शक्ति सम्मान — रीना श्रीवास्तव, वरिष्ठ रंगकर्मी

विशिष्ट सम्मान
लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड — पुष्प दंत जैन, वरिष्ठ समाजसेवी
युवा चेतना रजत जयंती सम्मान — प्रो. अनुभूति दूबे
पूर्वांचल खेल भूषण पुरस्कार —नीरज कुमार चौरसिया (एथलेटिक्स), आदित्य गुप्ता (कुश्ती), प्रीति यादव (कुश्ती), शिवानन्द (कुश्ती), आकांक्षा पाण्डेय (वॉलीबॉल)
पूर्वांचल खेल निधि पुरस्कार —युक्तिशा सिंह (राइफल शूटिंग), पूजा वर्मा (एथलेटिक्स – स्वर्ण पदक), दीपांजलि श्रीवास्तव (शतरंज), लकी कुमारी (जूनियर नेशनल हॉकी)
पूर्वांचल खेल श्री पुरस्कार —आदित्य शर्मा (टेबल टेनिस, अंडर-14 नेशनल स्कूल प्रतियोगी)
पूर्वांचल युवा चेतना पुरस्कार —आदित्य प्रताप सिंह (शूटिंग – स्टेट मेडलिस्ट), जया शुक्ला (कराटे)
युवा चेतना नागरिक खेल सम्मान —अविनाश कुमार (खो-खो), मदन चरन श्रीवास्तव (बैडमिंटन), अमरनाथ यादव (कुश्ती), विकास भारती पब्लिक स्कूल, अर्शिता टोपो (अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी), एन. डी. सोलंकी (सचिव, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन), डॉ. त्रिलोक रंजन, डॉ. राजेश यादव (लक्ष्य एकेडमी), बी. एन. मिश्रा (सचिव, वॉलीबॉल एसोसिएशन) तथा अंजू सिंह (प्रांत उपाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती)।

इस सत्र का संचालन डॉ श्रीभगवान सिंह एवं विनोद प्रकाश ने किया।

 

संगीत संध्या 

25वें स्वर्ण पदक सम्मान समारोह का द्वितीय सत्र कला और संगीत के नाम रहा। इस सत्र की मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. पूनम टंडन रहीं, जबकि अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक रणविजय सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप राव तथा प्रमुख व्यवसायी शोभित मोहन दास उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या का मंगलारंभ डॉ. स्मिता मोदी द्वारा प्रस्तुत भजन से हुआ। इसके पश्चात प्रसिद्ध बांसुरी वादक रानू जानसन ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मशहूर सितार वादक एन. डी. शर्मा ने सितार वादन प्रस्तुत किया। लोकगीत गायक रामदास ने दो गीत गए।

इस मौके पर युवा चेतना समिति के संरक्षक डॉ. विमल कुमार मोदी, डॉ. शिवशरण दास, आयोजन समिति के संरक्षक डॉ. धर्मव्रत तिवारी, समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह, युवा चेतना खेल समिति के संयोजक विनोद प्रकाश पाण्डेय, हर्षवर्धन शाही, प्रेम दत्त कालिया, रामपाल सिंह, सैम कुट्टी जी, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश कुमार ओझा ,मनोज कुमार पांडेय,  विजय आनंद सिंह, आलोक कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडेय, राहुल दुबे, राकेश प्रताप चंद , ई.राकेश कुमार सिंह ,अशोक गुप्ता , सतीश राय, प्रवीण आर्य सिंह , सैम कुटी, डॉक्टर पी पी गुप्ता, रीता मिश्रा, विभांशु सिंह, बिपाशा सिंह, किरण सिंह ,रत्न प्रिया ,शीला झा, डॉक्टर हर्ष कुमार सिन्हा , महेश गर्ग, अखिलेश ओझा, सुधांशु चंद्र वर्मा, अमित ओझा  उपस्थित थे।

Related posts