गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव में महामंत्री के लिए पांच, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन तो संयुक्त मंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद पर दो-दो के अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की है।
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ( 2026-27 ) के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की सूची तीन फरवरी को घोषित कर दी गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी वागीश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी आलोक दुबे और डीके गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पद पर 3, महामंत्री पद पर 5, कोषाध्यक्ष पद पर 3, पुस्तकालय मंत्री और संयुक्त मंत्री पद पर दो-दो, और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 9 लोग समेत कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद के लिए अतुल मुरारी तिवारी, ओंकारधर द्विवेदी, कुंदन उपाध्याय, मनोज यादव और विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए धनेश कुमार निषाद, प्रिंस कुमार पांडेय, वेद प्रकाश पाठक और महामंत्री पद पर आशीष भट्ट, हेमंत कुमार तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश यादव, संजय त्रिपाठी, सुशील कुमार संयुक्त मंत्री पद पर हरेन्द्र धर दूबे, महेन्द्र कुमार गौड़ (गंवार), पुस्तकालय मंत्री पद पर अरविन्द कुमार वर्मा, संजय कुमार कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार, डा० मनोज कुमार मिश्र, नरसिंह प्रजापति, रजनीश कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार पांडेय, विपिन कुमार पांडेय, विनोद प्रदीप अलेक्जेन्डर और विभव पाठक प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी वागीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की निवर्तमान कार्यकारिणी से प्राप्त वैध सदस्य सूची / मतदाता सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। मतदान 14 फरवरी को सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक होगा। शाम चार बजे से मतगणना होगी।
