समाचार

फार्मर आईडी बनाने में हो रही है दिक्कत : रामचन्द्र सिंह

कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने  प्रदेश सरकार और जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों से किसानों के फार्मर आईडी बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की है।

एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश में प्रत्येक किसान का फार्मर आईडी बनना चाहिए मगर किसानों का फार्मर आईडी बनने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिन किसानों का खतौनी में नाम अंकित करने का आदेश है उनका फार्मर आईडी नही बन पा रहा है। जिन किसानों का नाम आधार कार्ड में कुछ और है और खतौनी में कुछ और (मिस मैच) है उन किसानों का भी फार्मर आईडी नही बन पा रहा है। जब तक उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक किसानों का फार्मर आईडी का लाभ नहीं मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील अन्तर्गत खोटही, धोधरही, परसौनी, कुसमही, मोरवन और पकड़ी बांगर सरकारी पोर्टल पर ही मौजूद नहीं है। ऐसे में यहाँ के किसानों का फार्मर आईडी कैसे बनेगा ? इन ग्राम सभाओं के किसानों का फार्मर आईडी नही बनने से किसान अधिकारियों और कर्मचारियों का चक्कर लगा रहे हैं। उसके बाद भी उनका फार्मर आईडी नही बन पा रहा है जो सरकार के दावे का पोल खोलने के लिए काफी है।

Related posts