गोरखपुर। पर्यावरण दिवस पर सक्षम कृषि एवं महिला विकास संस्था के सदस्यों ने ” सक्षम कृषि सेवा केंद्र ” परिसर में पौधरोपण करटे हुए पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी, संवाद आयोजित की।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष आकृति, सचिव सीमा, आरती गुप्ता, प्रीति कुमारी, मानसी, शशिकला, सीमा आदि ने गांव की महिलाओं से लगातार बढ़ते पर्यावरण संकट और उसके दुष्परिणामों पर बातचीत की। पर्यावरण से हमारा जीवन किस कदर अटूट रूप से जुड़ा है इसपर काफी गंभीर चर्चा हुई। सभी ने मिलकर समाज में इस संकट के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का प्रण लिया।
