चौकी इंचार्ज ने मस्जिद के इमाम को पीटा, हंगामा के बाद सस्पेंड

गोरखपुर। मंगलवार को राजघाट थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला तुर्कमानपुर में चौकी इंचार्ज और एक सिपाही द्वारा द्वारा नई मस्जिद के इमाम मो. हाशिम को पीटने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इमाम ने आरोप लगाया कि पांडेहाता चौकी इंचार्ज अरुण सिंह ने उनसे से हाथापाई की, कपड़े फाड़ दिए और जूता पहनकर मस्जिद में दाखिल हुए। इस घटना से नाराज लोगों ने  पुलिस वालों को दौड़ा लिया।  स्थिति बिगड़ती देख सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने संभ्रांत लोगों की मदद से लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। पांडेहाता चौकी प्रभारी अरुण सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

तुर्कमानपुर स्थिति नई मस्जिद में दोपहर दो बजे पांडे हाता चौकी प्रभारी अरुण सिंह एक सिपाही के साथ गश्त करते हुए पहुंचे। इसी दौरान वे इमाम से उलझ पड़े। काफी कहासुनी हुई। मामला बढ़ गया। हाथापाई व गालीगलौज तक हो गई। इमाम का कुर्ता फट गया। मस्जिद के इमाम मो. हाशिम स पआरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज जूता पहने मस्जिद में दाखिल हुए। इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और चौकी इंचार्ज ओ सिपाही को दौड़ा लिया। कुछ देर बाद जीप से काफी संख्या में पुलिस वाले घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस वालों को फिर दौड़ा लिया। स्थिति नियंत्रण बाहर जाती देख सीओ कोतवाली वीपी सिंह व थाना प्रभारी राजघाट अरुण पवॉर संभ्रांत लोगों को साथ लेकर आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंचे। माइक के जरिए पुलिस ने आज की घटना पर माफी मांगी। पांडे हाता चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया।

बाद में पुलिस के बाड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।